फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दोस्त के साथ पिकनिक मनाने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के गहिला बाबा पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक किशोरी से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। घटना शुक्रवार को दोपहर में हुई। किशोरी की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के मुताबिक किशोरी स्कूल जाने के बहाने अपने दोस्त के साथ पिकनिक के लिए निकल गई। दोनों गहिला बाबा पिकनिक स्पॉट के पास स्थित जंगल में गए थे। यहां पहले से मौजूद चार युवकों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद युवकों ने पीड़िता और उसके प्रेमी को छोड़कर भाग निकले। घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। नामजद आरोपी जयमोहनी पोस्ता गांव के रहने वाले हैं जबकि एक अज्ञात है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, उनके दोनों साथियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस घटना से गहिला बाबा पिकनिक स्पॉट और उसके आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें