फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गड़ई और चन्द्रप्रभा नदी की कराई जाए सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। गड़ई और चन्द्रप्रभा नदी की सफाई, खोदाई, नदी पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में विकासखंड के नियामताबाद, बौरी, बुधवार और मिर्जापुर जनपद के भड़ेवल सहित अन्य गांवों के किसान शनिवार को लखनऊ में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मिले। उन्हें पत्रक भी सौंपा।
विज्ञापन

इस पर मंत्री ने मुख्य अभियंता सोन को तत्काल सर्वे कर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
किसानों ने कहा कि बीते दिनों अहरौरा बांध और चन्द्रप्रभा बांध के सभी फाटकों को खोलकर पानी छोड़ा गया। इससे हजारों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई है। अभी भी खेतों में पानी भरा होने से फसलें सड़ रही हैं।
कहा कि मिर्जापुर जिले से होते हुए चंदौली की सीमा में पुरानी और नई गड़ई दो भाग में होकर महद्दीउल के पास आपस में मिल जाती है। जो करीब ढाई दर्जन गांव को प्रभावित करते हुए चन्द्रप्रभा नदी में मिल जाती है।
विज्ञापन

इसके आगे करीब 20 गांवों को प्रभावित करते हुए गोरारी के पास कर्मनाशा नदी में मिल जाती है। ऐसी स्थिति में दोनों नदियां हजारों एकड़ फसल को प्रभावित करती हैं।
इससे सैकड़ों कच्चें मकान भी गिर गए हैं। काफी नुकसान हुआ। मांग की कि क्षतिपूर्ति का आकलन तत्काल किसानों को उचित मुवावजा दिया जाय।
मांग की गई कि पानी सूखने के बाद गड़ई नदी और चन्द्रप्रभा नदी की खोदाई कराई जाए। अवगत कराया कि पीडीडीयू नगर से बबुरी तक हो रहे रोड चौडीकरण के कारण लोक निर्माण विभाग की ओर से गड़ई नदी को पाटकर सड़क बनाया जा रहा।
जिसके कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सिचाई विभाग के नोटिस के बाद भी लोक निर्माण विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मौके पर सरवन सिंह, जनार्दन सिंह, अरुण सिंह, सतीश सिंह, धीरज, सोनू रघुवंशी, संजीव गुड्डू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें