फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड का लाइन बाक्स हटाने के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के गार्डों का बाक्स हटाने के विरोध में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन और आल इंडिया गार्ड काउंसिल के बैनरतले रेलवे के गार्डों ने डीआरएम ऑफिस के समीप प्रदर्शन किया। बाद में वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि वैकल्पिक व्यवस्था होने तक बॉक्स को हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

गार्डों ने कहा कि वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक ने गार्डों के बाक्स को हटाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा है कि बॉक्स को हटाकर उसमें रखे संरक्षा से जुड़े उपकरण ट्राली बैग में रख कर ले जाएं। कहा कि इस संबंध में हाजीपुर मुख्यालय के अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। इसमें आश्वासन दिया गया है कि वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पूर्व की तरह व्यवस्था जारी रहेगी। बावजूद इसके मंडल के अधिकारी लगातार बॉक्स को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जेके सिंह, रमेश कुमार सिंह, पीएस सिंह, वाईपी सिंह, आईपी सिद्दीकी, केजे कुमार, एनएलएस यादव, सचिन यादव, आशुतोष कुमार, मनीष कुमार, एसके पांडेय, पीके पंजियार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें