पांच किमी लंबे पिपरदहां मार्ग पर गड्ढों की भरमार
धीना-जमानियां मार्ग से निकली पांच किमी लंबे पिपरदहां कंदवा मार्ग हालत खस्ता है। सड़क पर गड्ढों की भरमार है। इस पर पैदल चलना भी दुश्वार है।
कुछ वर्ष पहले कंदवा मिल से कम्हरिया गांव तक लगभग एक किमी सड़क की मरम्मत की गई। बाकी को छोड़ दिया गया। मरम्मत न होने से पूरी सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। गड्ढों के कारण क्षेत्र के नूरी, तम्मागढ़, बघरी, एवती, बिंदपुरवा, बहोरा, कुशहां, पिपरदहां, बरिला, बरली आदि गांवों के लोगों को आवागमन में मुश्किल हो रही है। पिपरदहां ग्राम प्रधान नागेंद्र यादव, बलवंत यादव, रामनगीना यादव, पूर्व प्रधान लाल बिहारी यादव, अखिलेश यादव, अरविंद सिंह, शंकर दयाल सिंह, रवि प्रकाश सिंह, शिव कुमार यादव, विजय बहादुर यादव, शेषनाथ सिंह ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीडब्लूडी के एक्सईएन देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए योजना तैयार हो चुकी है। जल्द ही इसकी मरम्मत कराई जाएगी।