फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क हादसे में बाइक सवार पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंदासी कोल मंडी में सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भोगवार में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया और पत्नी को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सैयदराजा थाना क्षेत्र के हलुआ गांव निवासी रामनरेश पाल (50) अपनी पत्नी मीना देवी (48) के साथ सोमवार को की दोपहर बनारस से लौट रहे थे। चंदासी कोल मंडी में तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ले दोनों लोगों को उपचार के लिए भोगवार स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने रामनरेश पाल को मृत घोषित कर दिया जबकि उनकी पत्नी मीना देवी की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि पिकअप के धक्के से घायल रामनरेश की मृत्यु हो गयी है। वहीं घायल मीना देवी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया कि पिकअप सहित चालक को पकड़ लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें