मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को सोलह किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनायी गई। विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं, अध्यापकों, राजस्व कर्मियों और सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोगों से आठ मार्च को शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया।
चकिया मुगलसराय मार्ग पर बुधवार को तीस किमी लंबी मानव शृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किए जाने के बाद गुरुवार को धानापुर से चहनियां तक सोलह किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनायी गई। इसके लिए सुबह नौ बजे ही विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं, सामाजिक संगठन आदि के लोग सड़क पर पहुंच गए। सुबह साढ़े दस बजे छात्र छात्राओं, अध्यापकों, लेखपाल, ब्लाक कर्मी, ग्राम पंचायत अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुएं सहित सामाजिक संगठन के सदस्यों ने हाथों में हाथ डालकर खड़े हो गए। इस दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहे।
इस रास्ते से गुजरने वाले लोग सड़क के किनारे मानव शृंखला बनाए लोगों को उधर से गुजरने वाले लोग देखते रहे। हालांकि मानव शृंखला में शामिल लोग लोगों से मतदान अवश्य करने का आह्वान करते। इस दौरान अधिकारियों ने मानव शृंखला का अवलोकन किया। डीएम के नरौली मोड़ पर पहुंचते ही स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने उनका स्वागत किया और मतदाता मतदाता जागरूकता का कैप पहनाया। इस दौरान डीएम कुमार प्रशांत, सीडीओ श्रीकृष्ण तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह आदि रहे।
चहनियां संवाददाता के अनुसार मानव शृंखला में सेंट जोसेफ स्कूल, खंडवारी देवी इंटर कालेज, पीजी कालेज खंडवारी, बृजनंदनी कान्वेंट स्कूल, आंगनबाड़ी, आशा रोजगार सेवक, सामानिक संगठन आदि संगठन शामिल रहे।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह, सीडीपीओ मीना गुप्ता, अनिल जोसेफ, राहुल अग्रहरि, भज्जू सिंह चौहान, वासुदेव यादव, अशोक मिश्र, जयकिशोर वर्मा, मनोज गुप्ता, अशोक यादव, वीरेन्द्र यादव, सत्येन्द्र बहादुर सिह आदि रहे।