पीडीडीयू नगर। नगर के कैलाशपुरी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवशरण भगत (110) का निधन शनिवार की शाम हो गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के निधन क़ी खबर मिलते ही संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ लग गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं, गार्ड ऑफ आनर भी दिया गया। मूल रूप से बिहार के चौसा बक्सर के रहने वाले शिव शरण आजादी की लड़ाई में जेल गए थे। वर्ष 1996 में वह पीडीडीयू नगर में आकर रहने लगे थे। शिवशरण के एक पुत्र देव प्रकाश यादव और तीन पुत्रियां हैं। देव प्रकाश मिर्जापुर के डीआईजी कार्यालय में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव. विक्की जुनेजा, सागर गुप्ता, चंद्रकांत उर्फ डब्बा तिवारी आदि रहे।