पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को कैलाशपुरी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वाचस्पति मिश्रा के आवास पर माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने अपनी यादों को कांग्रेसजनों के साथ साझा किया।
शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि आजादी के लड़ाई के पुरोधा वाचस्पति मिश्रा को सम्मानित करना गौरव की बात है। अंग्रेजों के विरुद्ध देशवासियों को एकजुट करने का कार्य कुछ महान क्रांतिकारियझें ने किया जिनमें श्री मिश्रा भी शामिल रहे। इस मौक़े पर दयाराम पटेल, नंदगोपाल सिंह, संतोष तिवारी, विजय गुप्ता आदि मौजूद थे। संवाद