फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: माटीकला कारीगरों को मुफ्त इलेक्ट्रिक चाक मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पारंपरिक माटीकला कारीगरों और कुम्हारों के लिए उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की ओर से चाक मिलेंगे। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए निःशुल्क विद्युत चालित चाक वितरण योजना शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य माटीकला से जुड़े कामगारों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। पिछले वर्ष भी चन्द्रशेखर उद्यान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 35 कारीगरों को परिवहन मंत्री के हाथों विद्युत चाक वितरित किए गए थे। इच्छुक लाभार्थी माटीकला बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें