फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आनंद विहार-गया स्पेशल समेत चार ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे के कारण रेल यातायात लड़खड़ाने लगा है। सोमवार को चार ट्रेनें निरस्त रहीं। वहीं, कई ट्रेनें घंटों देरी से आईं। एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल 14 घंटे लेट रही। रविवार की रात 8.55 बजे पीडीडीयू जंक्शन आने वाली यह ट्रेन सोमवार को शाम साढ़े छह बजे यह ट्रेन अभी इटारसी नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

ठंड और कोहरे ने मानों ट्रेन की गति को रोक दी है। रेलवे ने ट्रेनों को समय से चलाने के उद्देश्य से एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के फेरो में कमी है। बावजूद इसके ट्रेनें लेट हो रही है। रविवार को आनंद विहार से गया जाने वाली डाउन आनंद विहार गया क्लोन स्पेशल, दिल्ली अलीपुर महानंदा एक्सप्रेस, अमृतसर कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस और अप की ओर जाने वाली संतरागाछी आनंद विहार एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं अप की ओर जाने वाली हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस एक घंटे, मुजफ्फरपुर आनंद विहार स्पेशल ढाई घंटे, अहमदाबाद पटना स्पेशल फेयर तीन घंटे देर से चल रही थी। डाउन की ओर जाने वाली दानापुर सिकंदराबाद स्पेशल फेयर दो घंटे, दानापुर सिकंदराबाद स्पेशल साढ़े सात घंटे, सिकंदराबाद दानापुर स्पेशल फेयर सवा छह घंटे, योग नगरी ऋषिकेश हावड़ा दून एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही। इसी तरह आनंद विहार मधुपुर बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर हमसफर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, सीएसएमटी हावड़ा मुंबई मेल सवा दो घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें