चंदौली। अवैध तरीके से बालू ढोने वाले वाहनों के खिलाफ खनन व राजस्व विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने चार ट्रैक्टर ट्राली सीज किया। वहीं दो ट्रकों का चालान किया। जिलाधिकारी ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। जिसपर कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को सदर एसडीएम अविनाश कुमार व खनन अधिकारी अरविंद कुमार ने संयुक्त टीम बनाकर बालू लदे ट्रैक्टर-ट्राली व ट्रकों की जांच की। इस दौरान चार ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया। वहीं दो ट्रकों का चालान किया गया। एसडीएम ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।