चंदौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10 और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हिंदी और वाणिज्य विषय की परीक्षा चार 310 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। परीक्षा में शामिल होने के लिए हाई स्कूल में कुल 30792 में 2625 परीक्षार्थी और व 12वीं के 23692 में से 1783 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि नगर क्षेत्र के नगर पालिका इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की परीक्षा में प्रथम पाली के दौरान 16 विद्यालयों के 745 परीक्षार्थियों में 676 ही उपस्थित हुए जबकि 69 अनुपस्थित रहे। इसी तहर धीना के जनता इंटर कॉलेज हाईस्कूल के प्रथम पाली में 396 परीक्षार्थियों में से 40 ने व्यक्तिगत कारणों से परीक्षा छोड़ दी केंद्र व्यवस्थापक श्री प्रकाश राय ने बताया कि परीक्षा छोड़ने वाले 40 परीक्षार्थी सभी छात्र हैं। परीक्षा केंद्र पर 100 छात्राओं में सभी उपस्थित रहीं।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद
जिले के 88 परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा के लिए पांच सचल दल, पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 88 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा पांच हजार कक्ष निरीक्षक तैनात रहे। इसके अलावा दो ढाई हजार के करीब सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा की हर गतिविधि पर पैनी नजर रही।
सकलडीहा इंटर कॉलेज, जयहिंद सलेमपुर सहित क्षेत्र के दस से 12 विद्यालयों में सुबह की पाली में हाईस्कूल और दूसरे पाली में इंटर की परीक्षा हुई। परीक्षा को लेकर सभी सेंटरों पर अलग से स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहे। प्रत्येक कक्षा में कक्ष निरीक्षक सीसीटीवी के माध्यम से परीक्षार्थियों की निगरानी में जुटे रहे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट अवेधश सिंह पंडित ने बताया कि नकलविहिन परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रशासन कटिवद्ध है। इस मौके पर प्रधानाचार्य एसके लाल, सत्यमूर्ति ओझा, प्रमोद पांडेय, घनश्याम पांडेय सहित अन्य कक्ष निरीक्षक व पुलिस फोर्स मौजूद रहे।
वर्जन
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाई स्कूल के कुल 30792 परीक्षार्थी में 2625 अनुपस्थित रहे। वहीं, हाई स्कूल के दूसरी पाली में वाणिज्य विषय में पंजीकृत 17 में से 16 उपस्थित रहे। एक अनुपस्थित रहा। वहीं, 12वीं के 23692 में से 1783 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। - जय प्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक