फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ऑटो पलटने से हेड कांस्टेबल समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। सिकंदरपुर–जीवनाथपुर मार्ग पर अकोढ़वा गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम ऑटो पलट गया। जिससे वाराणसी से दवा लेकर लौट रहे एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में हेड कांस्टेबल स्वतंत्र गुप्ता (40) निवासी इलिया, उनकी पत्नी पूजा गुप्ता (36), माता गायत्री देवी (60) और बहन संजू गुप्ता (45) शामिल रहीं। संजू की हालत गंभीर होने पर उसे ट्राॅमा सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सभी लोग एक ऑटो में सवार होकर वाराणसी से वापस इलिया लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो अकोढ़वा गांव के पास पहुंचा, अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। ऑटो में सवार सभी लोग उछलकर गिर पड़े। ग्रामीणों की मदद से घायलों को चकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद संजू गुप्ता ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य तीन घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें