फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एकात्मता एक्सप्रेस समेत चार जोड़ी ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 के पुनर्विकास के लिए 45 दिनों का ब्लाॅक लिया गया है। ऐसे में 5 फरवरी से 21 मार्च तक ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा। इसके तहत एकात्मता एक्सप्रेस समेत चार जोड़ी ट्रेनें गया के बजाय पंं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चलेंगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन संख्या 53213 और 53214 पटना–गया पैसेंजर 21 मार्च तक रद्द रहेगी। इसी तरह अप और डाउन पटना-भभुआ इंटरसिटी आरा, सासाराम भभुआ रोड होकर चलेगी। अप और डाउन बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस राजगीर, पटना, आरा, सासाराम, पीडीडीयू, वाराणसी होकर चलाई जाएगी। वहीं, 13330 गंगा दामोदर एक्सप्रेस पटना, फतुहा, इस्लामपुर, नटेसर, तिलैया, पैमार, बंधुआ और धनबाद होकर चलेगी।
वहीं, अप और डाउन पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस बख्तियारपुर लिंक, करनौती, राजगीर, तिलैया, पैमार, बंधुआ होकर चलेगी। वहीं, गया आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक, गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस गया के बजाय पीडीडीयू जंक्शन से चलेंगी और यहीं इनकी यात्रा समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें