पीडीडीडीयू नगर। तमंचे व कारतूस के चार युवकों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये युवकों पर रुपये, आभूषण और मोबाइल छीनने का आरोप है।
जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने सोमवार की रात गश्त के दौरान व्यास नगर रेलवे स्टेशन से मुस्तकीम शेख निवासी दारा नगर वाराणसी को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुस्तकीम ट्रेन में पायदान पर सफर कर रहे यात्रियों से मोबाइल छीन कर फरार हो जाता था। बाकले जिमखाना के पास से छित्तमपुर निवासी लालू गोंड को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। वह यात्रियों से रुपये व आभूषण छीनने का आरोपी है। रोडवेज बस स्टैंड के पास से बृजेश माली निवासी लोहरा मुगलसराय को तमंचा व कारतूस के साथ और सोमवार की रात दीपक कुमार निवासी काली महाल पीडीडीयू नगर को भी तमंचा व कारतूस के साथ् गिरफ्तार किया है। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर यादव ने बताया कि आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।