फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार -बाइक टक्कर में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सोनहुल गांव के पास शुक्रवार की शाम बाइक और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर तीन लोगों को चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के साराडीह ग्राम प्रधान जनार्दन सिंह की पत्नी मंसा सिंह (45) अपने देवर शमशेर सिंह (30) के साथ बाइक से चकिया से घर लौट रही थी। इस दौरान जैसे ही वे लोग सोनहुल गांव के पास पहुंचे कि तभी सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिसमें देवर-भाभी समेत कार सवार सोनहुल गांव निवासी विनय सिंह (28) तथा चंदन सिंह (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चारों लोगों को एंबुलेंस की सहायता से लोगों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया। जहां मंसा सिंह, विनय सिंह तथा चंदन सिंह की हालत गंभीर देख तीनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं शमशेर की स्थिति में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें