फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार का निर्विरोध निर्वाचन तय

Sat, 06 Feb 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के नौ ब्लॉक में प्रमुख पद के चुनाव में चार ब्लॉक में प्रमुख का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है, जबकि बचे पांच सीटों पर चौदह लोगों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन



   शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मुख्यालयों पर बड़े पैमाने पर फोर्स की तैनाती की गई और समर्थकों के साथ पहुंचे प्रत्याशियों को सिर्फ प्रस्तावक के साथ ही नामांकन स्थल पर जाने दिया गया। नामांकन के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई।

इसमें सभी वैध पाए गए। शनिवार को नाम वापसी होगी और रविवार को प्रमुख पद के लिए मतदान होगा। जिले के नौ ब्लॉक के प्रमुख पद के लिए कुल 18 लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन



जिले के नौ ब्लॉकों में ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी। सभी ब्लाकों पर बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया और ब्लाक कार्यालय के आस पास बैरेकेटिंग कर दी गई।


पूर्वाह्न 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। शाम तीन बजे तक चंदौली में सपा समर्थित भगवानदासी, बरहनी ब्लाक में सपा समर्थित रामानंद सिंह टप्पू, धानापुर में सपा समर्थित आशा यादव, चहनियां में सपा समर्थित शीला सोनकर ने नामांकन किया। इस तरह इनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

 वहीं नियामताबाद ब्लाक में महेन्द्र पासवान, उमाशंकर, अजय कुमार और मुराहू ने नामांकन किया जबकि सकलडीहा में संजीव सिंह और नीलम ने नामांकन किया। चकिया में संतशरण सिंह उर्फ साधु सिंह, सिंहासनी द्विवेदी और शिवेन्द्र सिंह ने नामांकन किया। शहाबगंज में सरोज सिंह और शशि उपाध्याय ने, नौगढ़ ब्लाक में जवाहिर खरवार, शेरू यादव और मुनिया देवी ने नामांकन किया।

इस दौरान डीएम सुरेन्द्र विक्रम और पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा अन्य अधिकारियों से भी ब्लाकों पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।


 शहाबगंज संवाददाता के अनुसार  जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम  और पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस ने ब्लाक  मुख्यालय के सामने सड़क के दोनों पटरियों पर स्थित दुकानों को जेसीबी मशीन  से हटवा दिया। डीएम और एसपी ब्लाक प्रमुख पद के नामांकन प्रक्रिया का  निरीक्षण करने पहुंचे थे।


जिलाधिकारी ने अतिक्रमण हटने के बाद खाली जमीन पर  पौधे लगाने का निर्देश दिया और मुख्यालय के सामने दोबारा अतिक्रमण न होने  देने की हिदायत अधिकारियों के दी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें