फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चोरी के मोबाइल फोन और आभूषण के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग समय पर आरपीएफ के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के मोबाइल फोन और सोने के गहने बरामद हुए। जीआरपी ने चारों का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में लगातार गश्त की जा रही है। शनिवार की सुबह जीआरपी के एसआई रमेश, आरपीएफ के एसआई सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पूर्वी छोर पर रोलिंग हट के पास पहुंची तो दो युवक संदिग्ध हाल में दिखे। उन्हें पकड़ कर तलाशी ली गई तो उनके पास से दो मोबाइल फोन और एक सोने का लाकेट बरामद हुआ। गिरफ्तार लालबाबू बिंद निवासी धरना छित्तमपुर और आशीष चौहान निवासी कुसुमही चुनार मिर्जापुर का चालान किया गया है।
उन्होंने बताया कि जीआरपी के एसआई इम्तियाज अहमद, दिलदारनगर चौकी प्रभारी संतोष ओझा की टीम शनिवार की भोर में प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पूर्वी छोर पर मेंटनेंस रूम में पास दो युवकों को पकड़ा। उनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। गिरफ्तार छोटू बाबू निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना बरहपुर जिला बक्सर बिहार और जावेद खान निवासी ग्राम शेरगंज सुखा रौजा सासाराम थाना टाउन जिला रोहतास बिहार का चालान किया गया है।
विज्ञापन



रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
-
सोशल मीडिया पर वायरल न करें कुर्बानी के वीडियोसोशल मीडिया पर वायरल न करें कुर्बानी के वीडियो पीडीडीयू नगर। धानापुर थाना परिसर में शनिवार को आगामी त्यौहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर एसडीएम मनोज पाठक के अध्यक्षता में शांति समिति को बैठक हुई। इसमें एसडीएम ने कुर्बानी के अपशिष्ट, खून, चमड़ा व अन्य मलबे को गड्ढा खोदकर जमीन में दफन करने के निर्देश दिए।
कहा कि सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर अपशिष्ट फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कुर्बानी के दौरान का फोटो फेसबुक, व्हाट्सएप या किसी अन्य सोशल मीडिया पर वायरल न करने की अपील की जिससे विवाद उत्पन्न हो। ऐसा करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। अंत में त्यौहार शांति और सौहार्द से मनाने की अपीलकी। बैठक में गांव से आए लोगों से समस्या की जानकारी भी ली गई और समाधान का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर सीओ राजेश राय, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह, फैजुद्दीन छोटू, विपिन रस्तोगी, सिराजुद्दीन भुट्टो, सलीम, गुड्डू, रामजी कुशवाहा, मुकेश मौर्य आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें