माणिकपुर-भुजना गांव के बीच कर्मनाशा नदी पर लिफ्ट पंप कैनाल का शिलान्यास रविवार को विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने किया।
इससे
इलाके के 720 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई आसानी से होगी और किसानों को सूखे
की चिंता नहीं करनी होगी। इस पर 80 लाख रुपये खर्च होंगे।
विधायक ने
कहा कि वर्ष 2017 तक क्षेत्र के हर खेत तक पानी पहुंच जायेगा। किसी भी
किसान की धरती सूखी नहीं रहेगी। जहां पानी की व्यवस्था नहीं हो पायेगी वहां
ट्यूबवेल सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी।
कहा कि 80 लाख रुपये कीमत से बनने
वाले 20 क्यूसेक छमता वाले पम्प कैनाल से अब इस क्षेत्र के किसानों को
भरपूर पानी मिलेगा। कवलपुरा में 50 क्यूसेक क्षमता वाले पंप कैनाल का
शिलान्यास किया जायेगा।
सिंचाई मंत्री ने 20 करोड़ रुपये 14 पंप कैनालों की
लाइनिंग के लिए दिये हैं।
मेडिकल कालेज को जाने वाली समस्त सडके फोर लेन
होने जा रही है। नौबतपुर में रेलवे का कारखाना होना चाहिए जिसके लिए
वर्तमान सांसद से भी वार्ता की है।
जिला पंचायत सदस्य मीना सिंह, सपा
जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, महंत सिंह, जमील खान जिद्दी, सिद्धार्थ
सिंह, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता सुुभाष चंद्र यादव, संजीव कुमार, जेई
अमित कुमार चौधरी
और अनिल कुमार वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।