धीना के सिकठा में नर्मदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा पर उपस्थित महिलाएं। संवाद
बरहनी विकासखंड के सिकठा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को धार्मिक स्थल विकास समिति, सिकठा के तत्वावधान में नर्मदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान रुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन और हवन समेत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। आचार्य सत्येंद्र तिवारी ‘बब्लू’, शुभम तिवारी और गोपाल पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन, हवन और रुद्राभिषेक कराया। यजमान की भूमिका विवेक कुमार सिंह ‘अप्पू’ ने निभाई। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। समारोह में धार्मिक स्थल विकास समिति के पदाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, रतन कुमार सिंह, राजीव रंजन सिंह, सच्चिदानंद सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।