फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खस्ताहाल सड़क के दिन बहुरे, निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के कसाब महाल क्षेत्र में खस्ताहाल सड़क का कायाकल्प होगा। करीब 52 लाख से कब्रिस्तान से काली महाल चौराहे तक सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क किनारे पाथवे पर इंटरलॉकिंग भी बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

यह मार्ग कसाब महाल, काली महाल और चतुर्भुजपुर वार्ड के लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसके अलावा रौन और सहजौर गांव के ग्रामीण भी नगर आने-जाने के लिए इसी सड़क का उपयोग करते हैं। प्रतिदिन लगभग तीन से साढ़े तीन हजार लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं। करीब पांच वर्षों से सड़क का निर्माण न होने के कारण इसकी स्थिति बेहद खराब हो गई थी।
सड़क पर 150 से अधिक गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में जलभराव के कारण स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। क्षेत्र के निवासी आजाद, जुनैद, पिंकू, शमीम, रोशन और शाकिब ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन




कोट



...........



कसाब महाल में सीसी रोड का काम शुरू करा दिया गया है। सड़क बनने के बाद क्षेत्र में आवागमन में लोगों के काफी सहूलियत होगी। - सोनू किन्नर, अध्यक्ष, नगर पालिका, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें