नियामताबाद के महेवा स्थित निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर परिसर में याददाश्त वापसी यज्ञ करते पूर्व वि?
- फोटो : CHANDAULI
नियामताबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने विकासखंड के महेवा स्थित निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर परिसर में सोमवार को याददाश्त वापसी यज्ञ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
कहा कि जिले के सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों को जिले की जनता के सुख दुख से कोई सरोकार नहीं है। आठ दिसंबर वर्ष 2018 को तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने ट्रामा सेंटर का शिलान्यास किया लेकिन करीब दो वर्षों में अभी तक बाउंड्रीवाल ही पूरी नहीं हुई है। कार्यदायी संस्था भी काम बंद कर चली गई है। इन जनप्रतिनिधियों की याददाश्त खो चुकी है जिसे वापस लाने के लिए इस यज्ञ का आयोजन किया गया है। कहा कि जिले का विकास पूरी तरह से ठप पड़ा है। । सपा सरकार के कार्यकाल के अधूरे पड़े कार्यों को भी जनप्रतिनिधि पूरा नहीं करा पा रहे हैं। इस मौके पर चकरु यादव, अंकित यादव आदि मौजूद रहे।