फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पूर्व सैनिक ने की हवाई फायरिंग, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरघट्टा थाना के बसौली गांव में सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। हालांकि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। मामले में दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव के ही एक व्यक्ति ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर वर्तमान ग्राम प्रधान के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। मामले में गांव के पूर्व सैनिक सूर्य प्रकाश सिंह ने फेसबुक पेज से की गई टिप्पणी के संबंध में जानकारी लेने के लिए संबंधित पक्ष से बात की। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। तभी सूर्य प्रकाश सिंह ने अपने पंजीकृत पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। सीओ नौगढ़ नामेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें