फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किये गए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। महान समाजवादी नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह की जयंती शुक्रवार को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जलालपुर स्थित काली मंदिर पर मनाई गई। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर की।
विज्ञापन

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय चन्द्रशेखर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। सामाजिक संस्था अंकुर वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित गोष्ठी में संस्था के सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि स्व.चंद्रशेखर देश के महान राजनेता और खांटी समाजवादी थे। वह साहस और सत्य के प्रतिमूर्ति थे। उन्होने अपने सिद्धांतो से कभी समझौता नही किया। समाजसेवी संजय सिंह ने कहा कि आज के युवाओं को स्वर्गीय चन्द्रशेखर के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। गोष्ठी में अम्बरीष सिंह, लालबिहारी प्रजापति, विपिन बिहारी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें