फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गले में काजू फंसने से पूर्व प्रधान के चार वर्षीय बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। चंदौली खुर्द गांव के पूर्व प्रधान मनोज कुमार के चार वर्षीय बेटे के गले में रविवार को काजू फंस गया। परिजन उसे प्राइवेट डॉक्टर को दिखाने के बाद जिला चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गांव निवासी पूर्व प्रधान से दो बेटियों के अलावा चार वर्षीय बेटा गिल्ली था। करीब छह माह पहले सोते समय गिर जाने से उसके गले की हंसली टूट गई थी जो इलाज के बाद लगभग ठीक हो चुकी थी। उसे पौष्टिक आहार के रूप में काजू, बादाम आदि पीसकर दूध के साथ दिया जाता था। वह वैसे भी एक दो काजू खा लेता था। रविवार को भी गिल्ली काजू खाने लगा तो एक काजू उसके गले में फंस गया। पूर्व प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि उसकी बेचैनी देख परिजनों ने गले में फंसा काजू बाहर निकलने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन काजू बाहर नहीं निकला। परिजन उसे आसपास के प्राइवेट डॉक्टरों के पास ले गए। जहां डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय ले जाने के बाद डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें