फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तीन वर्ष पूर्व का जब नहीं हुआ भुगतान तो अब कैसे खरीद रहे धान’

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। धान खरीद को लेकर सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू मंगलवार को एक बार फिर मुखर नजर आए। उन्होंने खरीद को लेकर सरकार पर कई सवाल खड़े किए। कहा कि आज जिले की स्थिति यह है कि 2019 में धान में बेचने वाले किसानों का भुगतान नहीं हो पाया है, जबकि यह मामला जिले के डीएम, एडीएम एवं डिप्टी आरएमओ के संज्ञान में बावजूद इसके किसानों का भुगतान लंबित रखा गया है। जब तीन साल पहले का भुगतान नहीं हुआ तो अब कैसे धान खरीद कर रहे हैं। किसानों को मील वाले 1600 रुपये प्रति कुंतल के खिलाफ से हिसाब करा लेने की बात कह रहे हैं, जबकि किसानों ने 1835 रुपये प्रति कुंतल की दर से धान बेचा था। एक तरफ जिलाधिकारी द्वारा उक्त मामले में एफआईआर की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर मिल संचालक किसानों पर कम पैसे पर भुगतान लेने का दबाव बना रहे हैं। ऐसे में किसानों की आय दोगुनी करने के सरकार के दावे झूठे साबित हो रहे हैं। पूर्व विधायक ने सिवान में धान की कटाई किया और कहा कि किसानों की उपज खरीदने वाला कोई नहीं है। यदि उपज बिक भी जाय तो उसका भुगतान किसानों को करने में सरकार आनाकानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें