नौगढ़। शनिवार को बृहद पौधरोपण अभियान के तहत 52.60 लाख पौधों का रोपण किया गया। अभियान की शुरुआत काशी वन्य जीव प्रभाग के नौगढ़ रेंज के अर्रा पहाड़ी पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने हरिशंकरी पौधों को रोपकर किया।
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधों को लगाने के आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए जंगल जरूरी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में 35 करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। ये पौधे धरती का शृंगार करेंगे। सरकार प्रत्येक पौधों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक व्यक्ति कम से कम पांच पौधे लगाए और दूसरों को भी प्रेरित करे। दोपहर तीन बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मंत्री अनिल राजभर ने जैसे ही पौधारोपण कर रक्षा सूत्र बांधा। आंधी पानी और तेज बारिश होने लगी।
विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि यह आयोजन जन, जंगल, जीवन और जानवर के लिए है। जंगल से ही जीवन है। वृक्षों का पालन पोषण और इनकी रक्षा बेटों के समान करनी चाहिए। प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर रणवीर मिश्रा ने बताया कि जिले में 52.60 लाख 818 पौधे लगाने का लक्ष्य है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह उर्फ सुड्डू ने भी पौधारोपण किया। वृक्षबंधु परशुराम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास, वन क्षेत्राधिकारी मकसूद हुसैन, उड़ाका दल प्रभारी संतोष राय, सीओ ऑपरेशन कृष्ण मुरारी शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक चंद्रभान सिंह, कंपोजिट विद्यालय चकिया प्रथम के प्रधानाध्यापक राजेश पटेल आदि उपस्थित रहे। संचालन वन क्षेत्राधिकारी पीके सिंह ने किया व स्वागत रिजवान अली ने किया।
इससे भगदड़ की स्थिति हो गई। टेंट धराशाई हो गया और मंत्री, विधायक, जिलाधिकारी भीगते रहे।
पौधों की सुरक्षा का लिया संकल्प
वन महोत्सव पर जिले भर में रोपे गए पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। वन महोत्सव के पहले जिले भर में पौधे रोपे गए। लोगों ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। गोष्ठी में पयार्वरण सरंक्षण की चर्चा की गई।
अलीनगर में पीआरडी की 16 बीघा भूमि पर पौधरोपण की शुरुआत खेल एवं युवा कल्याण सचिव सुहास एल वाई पौधे रोप कर किया। यहां तीन हजार पौधों रोपे गए। कई विद्यालयों के एनसीसी कैडेटों ने पौधरोपण किया। रेंजर ज्ञानेंद्र राय, एसडीएम अविनाश कुमार, ईओ कृष्णकांत, आईएसबी नियामताबाद धर्मेंद्र सिंह, लेखपाल जेपी सिंह, रोहित सिंह, अध्यापक अवनीश यादव, वन दरोगा प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे। नागरिक सुरक्षा कोर की ओर से नगर के अलीनगर स्थित नक्षत्र लॉन सहित विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। सहायक उपनियंत्रक योगेश श्रीवास्तव, चीफ वार्डेन राजीव गुप्ता, स्टाफ ऑफिसर अग्निशमन कमलेश तिवारी ने पौधे रोपे।
सम्मान विशेष विद्यालय व आंबेडकर पार्क में दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के अधिकारी राजेश नायक, पुष्पा कुशवाहा के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया। वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी सुरजीत सिंह, प्रधानाचार्य मेजर अमरेंद्र सिंह ने पौधे रोपे। एनसीसी के 75वें स्थापना दिवस पर समादेश अधिकारी कर्नल पीके मिश्र, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल नरायन सिंह और नपा चेयरमैन सोनू किन्नर ने अलीनगर स्थित कैंप ग्राउंड में पौधरोपण किया। केंद्रीय विद्यालय परिसर में एनसीसी कैडेट्स की ओर से केयर टेकर ऑफिसर मनीष पांडेय के नेतृत्व में लगभग 200 पौधों का रोपण किया गया। प्रबंधन समिति के नामित अध्यक्ष आदित्य कुमार आनंद, प्राचार्य केके भारती उपस्थित रहे।
शहाबगंज संवाददाता के अनुसार योगेश्वर नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चार सौ, धानापुर संवाददाता के मुताबिक ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, जामवंत सिंह, मीरा सिंह, बीडीओ विजय कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह ने पौधे रोपे। चहनियां विद्युत उपकेंद्र में जेई रितेश कुमार ने पौधरोपण किया। ताराजीवनपुर के छत्रधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दयालपुर सदलपुरा में महाप्रबंधक डॉ. अरुण कुमार सिंह, रामाराम यादव, उपप्राचार्य प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. नंदलाल, पीएचसी बरहनी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार, मृदुल राय, संजय कुमार, सुदामा, ओमप्रकाश चौधरी, सोनबरसा टांडाकला पीएचसी में डॉ.अजीत पाल पौधरोपण किए। इलिया क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मौर्य ने पौधरोपण किया। प्राथमिक विद्यालय मगरौर, सैदूपुर, गांधीनगर, शाहपुर, कनेरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदूपुर, गांधीनगर, खखड़ा, मुसाखांड, सुल्तानपुर कंपोजिट विद्यालय बेलावर, उसरी, धन्नीपुर में पौधरोपण हुआ। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मरुई गांव में पौधरोपण किया। चकिया में विधायक कैलाश आचार्य और नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने राजदरी जलप्रपात परिसर में पौधरोपण किया। दौरान डीएफओ रणबीर मिश्रा, उपप्रभागीय वनाधिकारी सत्यपाल प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि केशव मूर्ति पटेल, रेंजर विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।