फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनवासी परिवारों का जल्द होगा खुद का आशियाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकास खंड के विभिन्न गांवों में झोपड़ी व कच्चे घरों में रहने वाले 25 वनवासियों को जल्द ही मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत स्वयं के पक्के घर का सुख नसीब हो सकेगा। इसके लिए शासन को विकासखंड स्तर से प्रस्ताव भेज दिया गया है। शासन स्तर से स्वीकृति मिलते ही लाभार्थियों के खाते में राशि भेजी जाएगी। जिससे लाभार्थी परिवार खुद का पक्का आवास बना सकेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए बरहनी विकास खंड के विभिन्न् गांवों में झोपड़ियों व कच्चे घरों रह रहे आर्थिक रूप से कमजोर 25 वनवासी परिवारों को चिन्हित कर उन्हें आवास उपलब्ध कराने के लिए बरहनी ब्लाक कार्यालय से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। इस योजना के तहत चारी में दस,बगही में सात,भुजना में पांच और भतीजा में तीन वनवासी परिवार लाभान्वित होंगे। सरकार की ओर से प्रस्ताव स्वीकृत होते ही चिन्हित लाभार्थियों के खाते में तीन अलग-अलग किश्तों में सरकार द्वारा निर्धारित धनराशि उपलब्ध करायी जाएगी। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बरहनी विकास क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रक्रिया भी जारी है। हालांकि 1647 के सापेक्ष 402 लोगों को ही इस आवास मिल सकेगा। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बरहनी एमपी चौबे ने बताया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धनराधि उपलब्ध होते ही चयनित लाभार्थियों के आवास बनने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें