फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिली फोरेंसिक टूल किट

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। स्थानीय ब्लाक कार्यालय सभागार में जल जीवन मिशन योजना के तहत मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पानी की जांच करने की सीख दी गई। इस दौरान प्रदूषित पानी के सेवन से होने वाले रोग आदि के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को फोरेंसिक टूल किट (पानी जांच करने की मशीन) दी गई। कार्यक्रम की शुरूआत बीडीओ ज्वाला प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।
विज्ञापन

इस दौरान बीडीओ ज्वाला प्रसाद ने कहा कि जल ही जीवन है। जल को बचाना सभी का दायित्व है। शुद्ध जल के सेवन से तमाम प्रकार की बीमारियों से निजात मिलती है। ग्राम पंचायतों में पेयजल स्त्रोतों से प्रयोग में लिए जा रहे पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए हर गांव में फोरेंसिक टूल किट समय की मांग है। वही मास्टर ट्रेनर नवीन शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की ओर से जल जीवन मिशन कार्यक्रम अंतर्गत गांवों में जल गुणवत्ता जांच फारेंसिक टेस्ट किट एवं हाइड्रोजन सल्फाइड के माध्यम से करें। कहा कि ब्लॉक की 88 ग्राम पंचायतों से चयनित 5 -5 समूह की महिला प्रतिभागियों को जल जांच का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार, विष्णु प्रसाद मौर्या, धनंजय सिंह, अमरेंद्र सिंह, आरबी यादव, दिनेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें