विकास खंड के तिमिलपुर गांव के कोटा की दुकान को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने एसडीएम आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा मनमानी करने का आरोप लगाया। चेताया कि पुन: खुली बैठक कराकर दूकान का आवंटन नहीं किया गया तो ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के इशारे पर पूर्व में खुली बैठक का बहिष्कार कर दिया गया। एक बार पुन: खुली बैठक बुलायी गयी थी मगर नोडल अधिकारी सत्ता के दबाव में आकर मनमानी ढंग से कोटा की दुकान का आवंटन कर दिया। जिससे नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर हंगामा मचाने लगे। ग्रामीणों ने चेताया कि पुन: कोटा के लिये नियम के अनुसार कार्यवाही नहीं हुआ तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान एसडीएम के न रहने पर ग्रामीणों ने आवास के बाहर नारेबाजी करने लगे। घंटों इंतजार के बाद ग्रामीण एसडीएम पेशकार को ज्ञापन सौंपकर वापस चले गये । ग्रामीणों ने चेताया कि पुन: कोटा के लिये विधि सम्मत कार्यवाही नहीं हुआ तो ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और जिलाधिकारी कार्यालय का घेरावं करेंगे।
इस दौरान मुख्य रूप से राजेंद्र गुप्ता, संतोष, महेन्द्र, भरत, दशमी, शमशेर, दिनेश,विजय, माया, लक्ष्मीना, कबूतरी, फूलमती, मीरा, चम्पा, राधिका आदि मौजूद रहे।