कस्बा स्थित अमरवीर इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर अंतरप्रांतीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मिरचा व बारा गाजीपुर की टोमों के बीच खेला गया। बारा ने मिरचा को एक गोल से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है। अब शिक्षा के साथ खेल में भी युवा अपना भविष्य बना रहे हैं। इसके पूर्व 45-45 मिनट के दो हाफ के खेल के 22वें मिनट में कामरान ने डी-बाक्स से शानदार किक मारकर गोल कर दिया। इसके बाद खेल में तेजी आई। मिरचा के खिलाड़ियों ने बराबरी का गोल करने का खूब प्रयास किया पर बारा के डिफेंडरों के आगे उनकी एक न चली। फाइनल के मैन ऑफ द मैच मिरचा के नदीम रहे जबकि मैन ऑफ द सीरीज बारा गाजीपुर के अभय को दिया गया। इस दौरान राजेश सिंह, नन्हे सिंह, कमलाकांत मिश्र, विश्वनाथ सिंह, शाहआलम खान, अरशद खान , हसनैन खान, राजन खान, इरफान खान, तुफैल खान मौजूद रहे। कमेंट्री आतिफ खान ने की। निर्णायक दिलशाद खान, उमेश निषाद और कृष्णा रहे। अतिथियों का स्वागत समिति के संरक्षक व ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने किया।