फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीअन्न से मिट्टी और व्यक्ति दोनों की सेहत रहेगी ठीक:रमेश सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। कस्बा स्थित एक लॉन में शुक्रवार को आयोजित कृषक जागरूकता गोष्ठी में किसानों से श्रीअन्न की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि इससे खेतों की मिट्टी और व्यक्ति दोनों की सेहत ठीक रहेगी। मुख्य अतिथि डाॅ. नीरज उपाध्याय ने किसानाें को इसके बीच खरीदने, खेती और उपज बिक्री के तरीके बताए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एफपीओ से जुड़े किसानों के मिट्टी की जांच होगी। उन्होंने किसानों को सरसों, गेहूं चना व मटर की उन्नत प्रजातियों की जानकारी दी। एफपीओ के निदेशक रमेश सिंह ने दलहन व तिलहन की खेती पर बल देते हुए बाॅयो फर्टिलाइजर की जानकारी दी। कहा कि मोटे अनाज (श्रीअन्न) की खेती पर सरकार बहुत बल दे रही है। श्रीअन्न की खेती में कम सिंचाई की वजह से जल संरक्षण भी होगा। ऐसे में संभव हो सके किसान सावां, कोदो, मडुआ (रागी) की खेती करें। जिस गांव में पांच किसान खेती करेंगें, उस गांव के किसानों को निशुल्क बीज दिया जाएगा। कसानों का उत्पाद एफपीओ ज्यादा कीमत देकर खरीद लेगा। बताया कि मोटे अनाज की फसल मात्र 90 से 100 दिन में तैयार हो जाती है। इसके बाद किसानों को चना, मटर, सरसों व सब्जी की खेती के लिए बहुत समय मिल जाएगा। साथ ही खाद व दवा भी बहुत कम देने होंगे। इस मौके पर राजवंश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रमेश, नगीना यादव, वासुदेव सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, अरविंद सिंह, सौरभ सिंह सहित किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें