फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भारोत्तोलन में महिला खिलाडि़यों ने जीते मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गाजियाबाद के मोदीनगर में चल रहे भारोत्तोलन और अस्मिता खेलो इंडिया में जिले की तीन महिला खिलाड़ियों ने मेडल जीत कर नाम रोशन किया है। नौ से 16 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में 13 सितंबर तक महिला खिलाड़ियों ने दम खम दिखाया था। अब पुरुषों की प्रतियोगिता शुरू होगी।
विज्ञापन

जिला भारोत्तोलन महासंघ के सचिव प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में चंदौली जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए सहदेव यादव स्पोर्ट्स एकेडमी पड़ाव की तीन खिलाड़ी क्रमश: सानिया सिद्दीकी ने 76 किलो भार वर्ग स्नैच में, क्लीन एंड जर्क में 46 किलो भार उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अस्मिता खेलो इंडिया जोन बी में चौथा स्थान प्राप्त किया। एकेडमी की अनुराधा यादव ने 55 किलो के स्नैच में 48 किलो और क्लीन एंड जर्क में 59 किलो भार उठाकर दूसरे स्थान पर रहीं। अनुप्रिया यादव ने 59 किलो भार वर्ग में स्नैच में 49 किलो और क्लीन एंड जर्क में 61 किलो भार उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। महिलाओं के पदक जीतने से जिले के खिलाड़ियों में खुशी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें