फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नष्ट कराया 40 किलो रसगुल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को चकिया, नौगढ़ और पीडीडीयू नगर में मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच की। जयमोहनी से खोवा, क्रीम और दूध के नमूने एकत्र किए। वहीं गुणवत्ता में खराब 40 किलो छेना रसगुल्ला को नष्ट किया गया। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर में छापेमारी के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने रियूज्ड कुकिंग ऑयल के उपयोग को पकड़ा। वहीं नौगढ़ के जयमोहनी स्थित आलोक कुमार के खोवा भंडार पर छापा मारा। यहां खोवा, क्रीम और दूध के नमूने एकत्र किए गए। इसके साथ ही चकिया के सोनहुल स्थित आरएन डेयरी पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंची। यहां 40 किलो छेना रसगुल्ला नष्ट कराया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय कुलदीप सिंह ने कहा कि जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान खाद्य कारोबारियों एवं आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थ के संदर्भ में जागरूक किया। इस दौरान टीम में कुलदीप सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी, लालजीत यादव, अरविंद कुमार, मनोज कुमार गोंड उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें