पीडीडीयू नगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शनिवार को पीडीडीयू नगर की खोवा मंडी में छापा मारा। अधिकारियों ने यहां की तीन दुकानों से सैंपल भी लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मचा रहा।
दीपावली पर खोवे की मांग काफी बढ़ जाती है। बाजार में मुनाफा कमाने के लिए आलू या पाउडर की मिलावट वाला खोवा बेचा जाता है। मिलावट को रोकने के लिए शनिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी टीम के मंडी पहुंचे। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जनवरी 2025 में 25 क्विंटल मिलावटी खोवा रेलवे स्टेशन के पास तालाब में फेंककर नष्ट कराया था। मंडी से रोज बनारस और आसपास के जिलों के अलावा बैजनाथ धाम तक खोवा जाता है। हर रोज लगभग सौ क्विंटल खोवे की खपत होती है। बाजार में अत्यधिक खोवे की खपत होने कारण कई लोग पाउडर से खोवा बनाकर खपाने लगे हैं। इस मौके पर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालजीत यादव, अरविंद कुमार, मनोज कुमार गोंड मौजूद रहे।