फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार, विभूति 11 तो हरिद्वार स्पेशल 10 घंटे रही लेट

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के सर्कुलेटिंग एरिया में ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। कोहरे से ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ गई है। राजधानी, दुरंतो और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर बैठ कर ठंड में ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। अभी तक स्टेशन पर ठंड से बचाव के उपाय नहीं किए गए हैं। शुक्रवार को भी अप और उाउन की ट्रेनें घंटों लेट रही। हावड़ा से प्रयागराज जा रही विभूति एक्सप्रेस सुबह 8:15 के बजाय पौने 11 घंटे की देरी से शाम 7:03 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। इसी तरह राजगीर से हरिद्वार जा रही हरिद्वार स्पेशल फेयर 10 घंटे की देरी से रात नौ बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंची जबकि इसे सुबह 10:50 बजे आ जाना था।

हावड़ा दिल्ली रूट पर ट्रेनों की चाल बिगड़ गई है। सुबह आने वाली ट्रेनें रात में पहुंच रही है। यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी सही जानकारी नहीं मिलने से हो रही है। यात्रियों का कहना है कि घर से निकलते वक्त पता चलता है कि ट्रेन समय से आएगी लेकिन स्टेशन पर पहुंचने पर पहले एक घंटा फिर दो, तीन और फिर चार घंटे लेट होने की जानकारी होती है। इंतजार की घड़ियां लंबी होती जाती हैं। ट्रेन 12 घंटे तक देरी से पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अप की ओर जाने वाली दिल्ली-कामख्या ब्रह्मपुत्र मेल साढ़े 6 घंटे, पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सवा घंटे, दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरू स्पेशल फेयर एक घंटे, भागलपुर-मुंबई लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। इसी तरह राजगीर-हरिद्वार स्पेशल फेयर सवा 9 घंटे विलंब से पहुंची। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 2 घंटे, नई दिल्ली-सिलचर पूर्वाेत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस साढ़े 6 घंटे लेट रही। इसी तरह डॉ. अंबेडकर-पटना स्पेशल फेयर साढ़े 4 घंटे लेट रही। वहीं चंडीगढ़ -पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने 5 घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस एक घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल साढ़े 3 घंटे, फिरोजपुर कैंट-धनबाद 2 घंटे, कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस साढ़े 5 घंटे लेट रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें