फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाढ़ पीड़ितों ने पदयात्रा कर मुआवजे की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला पदाधिकारियों के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पं दीनदयाल उपाध्याय नगर के चंदाईत चौराहा से उपजिलाधिकारी कार्यालय तक बाढ़ प्रभावित सैकड़ों मजदूरों और किसानों ने 8 किलोमीटर तक पद यात्रा करने के बाद प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र उपजिलाधिकारी न्यायिक राजीव मोहन सक्सेना ने लिया और अपने स्तर से समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम राज्य कमेटी सदस्य गुलाब चन्द ने कहा कि सरकार बाढ़ से प्रभावित किसानों, मजदूरों, बंटाईदार किसानों के बर्बाद हुई फसलों का उचित मुआवजा नहीं दे सकी और न ही ठीक से सर्वे किया गया, उन्होंने बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग की। पदयात्रा का नेतृत्व जिला मंत्री परिषद सदस्य मिठाई लाल ने किया। अध्यक्षता सतीश चन्द्र ने की। संचालन जालंधर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें