फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे है गंगा

विज्ञापन
टांडाकला गांव के समीप पहुंचा गंगा का पानी ढ्ढसंवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीनगर/चहनियां। एक दिन के ठहराव के बाद गंगा के जलस्तर में शुक्रवार को भी बढ़ाव जारी रहा। दो से तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा के जल स्तर में वृद्धि हो रही है। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं चहनिया के सोनबरसा गांव में मां घटवारी देवी मंदिर की सीढ़ियां पानी में डूब गई है। वहीं अन्य गांवों में खेतों तक पानी पहुंचने लगा है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश और बांधों का पानी छोड़े जाने से गंगा के जलस्तर में पिछले एक पखवाड़े से वृद्धि हो रही है। बुधवार को जलस्तर की वृद्धि रूकी तो लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन बृहस्पतिवार से फिर से पानी बढ़ना शुरू हो गया। शुक्रवार को यह लगभग दो फीट तक बढ़ा। जिले में गंगा में खतरे का निशान 71.262 मीटर पर है। वर्तमान में जलस्तर 68 मीटर पर है। इस तरह वर्तमान में गंगा खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे बह रही हैं। चहनियां : जलस्तर बढ़ने से गंगा के तटवर्ती भूपौली, डेरवा, महड़ौरा, कावर, पकड़ी, महुअरिया, विशापुर, महुआरी, सराय, बलुआ, महुअर, जुड़ा हरधन, गंगापुर, पुरा विजयी, पुरा गनेश, सोनवरसा, टांडा कला, महमदपुर, सरौली, जमालपुर, बड़गांवा, शेरपुर, सरैया, हसनपुर, तिरगावां, भूसौला, मकुंदपुर, नादी, निधौरा, सहेपुर आदि गांवों के लोग बाढ़ की चिंता से परेशान हैं। क्षेत्र के विजय नारायण पांडेय, राजमणि पांडेय, मदन यादव, रमाकांत पांडेय, श्याम नारायण पांडेय आदि ने बताया कि जिस तेजी से गंगा में बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे कभी भी पानी घरों तक पहुंच सकता हे। खेतों के नजदीक तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें