फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव चर्चा में नए कृषि कानून की खामियां गिनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नए कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी नेताओं ने अलाव चर्चा की। अलग-अलग गांवों में हुई अलाव चर्चा में नए कृषि कानून को किसानों के लिए घातक बताया। तीनों को कानून को वापस लेने की मांग की गई। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल यादव ने शुक्रवार की शाम नियमताबाद विकास खंड के पचोखर, नियमताबाद, बुधवार, लखापुर, शिवनाथपुर सहित विभिन्न गांवों में भ्रमण किया। इस दौरान ठंडी को देखते हुए जलते अलाव के बीच किसानों से नए कृषि कानूनों पर चर्चा की। कहा कि किसरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है लेकिन किसानों कीआय आधी हो गई है। किसान अपने धान को बिचौलियों के हाथों में बेचने कोमजबूर हैं। इस मौके पर जलालुद्दीन अंसारी, राजू पांडेय,महेंद्र श्रीवास्तव, जगत जयसवाल, नीतेश जायसवाल, मंगल सिंह, तेजबली यादव,रामचंद्र यादव, लालू यादव, रामजन्म यादव रहे। इसी तरह नियामताबादब्लाक प्रमुख महेन्द्र पासवान के नेतृत्व में मवईंकला गांव में घेरा बनाकर अलाव जलाकर किसानों की बात सुनी गई। इस मौके पर महेंद्र पासवानने कहा कि किसानों के धान क्रय केंद्रों पर नहीं खरीदे जा रहे। इस मौके पर सछास के पूर्व जिलाध्यक्ष यादवेश यादव, बीडीयादव, रितेश यादव, गंगाराम, मनोज मौर्य, राजेश मौर्य, पारस यादव रहे। सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रभानु यादव के नेतृत्व में गोपालपुर, मिल्कीपुर, ताहिरपुर में अलाव पर चर्चा की गई। इस मौके पर ईशान मिल्की, जितेन्द्र पटेल, प्रेम किशोर पटेल, कन्हैया भारती, राज पटेल, विकास यादव, अकबर,रामजी यादव, नरेश पटेल, कपिलदेव यादव, सियाराम पटेल, पन्ना लाल, नाजमा बेगम, शकीला बानो, सलमा, रजिया रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार सपा ब्लाक अध्यक्ष सुनील सिंह मुखिया ने लटांव, ठेकहां, तियरा सहित विभिन्न गांवों में चौपाल में नए कृषि कानून की खामियां गिनाई। इस अवसर पर अनिल मिश्र, दुर्गा सिंह, अजय मौर्य, रिंकू सिंह, सजाउद्दीन, असलम, संजीत विशवकर्मा, आजाद, मुकेश यादव रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार सपा नेताओं ने किसान घेरा कार्यक्रम के तहत किशुनपुरा और नौघरा में चापाल लगाकर किसानों की स्थिति पर चर्चा की। सभा में अंजनी सिंह ने किसानो को अब जाग जाने की जरूरत है। नए कृषि कानून से किसानों के खून पसीने से उत्पादित अनाज पर कारपोरेट कंपनियों का कब्जा हो जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव,प्रधान बेचन यादव, अखिलेश यादव, हरपाल बिंद, बबलू, जमुना यादव, पुष्पेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, रामदरस गोंड, मनोहर यादव रहे। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के गढ़वा गांव में सपा के जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव की अध्यक्षता में घेरा बनाकर अलाव जलाकर चौपाल लगाया गया। इस मौके पर त्रिवेणी खरवार, रामवृक्ष यादव, रिंकू यादव, बीरबल बनवासी, अमरनाथ यादव, श्यामलाल कोल, श्रीनाथ यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें