फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शिशु गृह में मिलीं खामियां, संचालक पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डाॅ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि पीडीडीयू नगर में बाल शिशु गृह में खामियां उजागर हुई हैं। इसकी जांच कराकर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी विद्यालयों में मलेरिया की दवा का छिड़काव करने का निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को डाक बंगले में बातचीत में उन्होंने कहा कि बच्चों बच्चों में आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी पर्याप्त में दवाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है।मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चाें के लिए सरकार ने चार हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति व लैपटाप दे रही है। वर्ष 2020 के बाद जिन बच्चों के माता , पिता की मृत्यु हो गई है उन्हें दो हजार रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है। कन्या सुमंगला योजना के तहत 18 वर्ष तक की किशोरियों पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है।
उन्होंने कहा कि भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को स्कूल भेजा जा रहा है। जिन बच्चों के माता या पिता सजायाफ्ता हैं, उन्हें भी ढाई हजार रुपये देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राइट टू एजुकेशन के तहत जो निजी विद्यालय गरीब बच्चों का प्रवेश लेने में आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे विद्यालयों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें