सकलडीहा। सकलडीहा स्टेशन से दिल्ली तक के लिए कोई ट्रेन नहीं है। आरक्षण केंद्र भी नहीं है। इसके कारण क्षेत्रीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामदयाल यादव रिंकू ने आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ को पत्रक देकर ट्रेनों के ठहराव और आरक्षण केंद्र खोलने की मांग की।
पत्रक में सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर फरक्का, श्रमजीवी,पाटिलीपुत्र, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई है। कहा गया है कि एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को दिल्ली व लखनऊ जाने के पीडीडीयू जंक्शन जाना पड़ता है। आरक्षण केंद्र नही होने के कारण आरक्षित टिकट के लिए परेशानी उठानी पड़ती है।