फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पानी भरे गड्ढे में डूबकर पांच वर्षीय मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलते समय हुआ हादसा, काफी देर बाद तलाश के बाद गड्ढे में मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बबुरी। कस्बे के सिरकुटिया मोहल्ले में मंगलवार शाम घर के पास खेल रहा पांच वर्षीय मासूम फरहान पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन तलाश करने निकले। इस दौरान गड्ढे में शव मिला।
विज्ञापन

सिरकुटिया मोहल्ला निवासी आफताब का पांच वर्षीय बेटा फरहान मंगलवार शाम घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। खेलते हुए वह पास में पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। उसके साथ खेल रहे अन्य बच्चे घबराकर भाग गए। काफी देर तक फरहान के घर नहीं पहुंचने पर परिजन तलाश में जुटे। खोजबीन के दौरान वे गड्ढे के पास पहुंचे तो पानी में बच्चे का शव मिला। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को बाहर निकाला गया और पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने देर रात बच्चे के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें