फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मेड इन अमेरिका लिखी पांच पिस्टल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। थाना बलुआ पुलिस टीम, एसओजी और सर्विलांस सेल की कार्रवाई में सोमवार को पांच पिस्टल और पांच मैगजीन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ये पिस्टल बिहार के मुंगेर में बनाए जाते थे और इस पर मेड इन यूएसए लिखकर भदोही मेेंं तस्करी की जाती थी।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने यह जानकारी दी। बताया कि थाना प्रभारी बलुआ राजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चहनियां क्षेत्र के सैदुपुर पुल के पास से आरोपी मो. गुड्डू निवासी फलमंडी, मुंगेर मिलिट्री बाजार, थाना कोतवाली मुंगेर, बिहार को गिरफ्तार किया।उसके पास से 32 बोर की पांच पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल पर मेड इन यूएसए लिखा था। पूछताछ में मो. गुड्डू ने बताया कि वह यह पिस्टल बिहार के मुंगेर से लाता है और भदोही के विनय शर्मा को 25 हजार रुपये की दर से बेचता है। इसके बाद विनय शर्मा ऊंचे दामों पर बेचता है। इसमें दोनों की अच्छी कमाई हो जाती है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें