फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं सदस्य के सभी पत्र वैध, एक बीडीसी और 17 सदस्यों के पर्चे खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पंचायत चुनाव के लिए किए गए नामांकन पत्रों की जांच दूसरे दिन शनिवार की शाम तक कलक्ट्रेट और सदर ब्लाक में होता रहा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य और प्रधान पद के लिए अभी तक सभी पर्चे वैध पाए गए हैं। वहीं एक बीडीसी और 17 सदस्यों के पर्चे खारिज हुए हैं। इसके अलावा रविवार को नाम वापसी के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

चारों पदों के लिए जिले में 11 हजार से अधिक नामांकन दाखिल किए गए। आयोग की गाइडलाइन के अनुसार 16 व 17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की गई। कई प्रत्याशियों के अभिलेखों और शपथ पत्र में मिली मामूली खामियों को दूर कराया गया। वहीं एक बीडीसी और 17 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भरे गए नामांकन पत्रों में काफी त्रुटियां पाए जाने पर खारिज कर दिया गया। हालांकि देर शाम तक जांच की प्रक्रिया चलती रही। इसलिए आरओ की ओर से रविवार को स्थिति को स्पष्ट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें