फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरक्का एक्सप्रेस से तस्करी कर ले जा रहे पांच किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मालदा डाउन से दिल्ली जा रही अप फरक्का एक्सप्रेस में तस्करी कर ले जाया जा रहा पांच किलो गांजा स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बरामद किया गया। बुधवार की सुबह रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की संयुक्त जांच में गांजा बरामद हुआ। हालांकि तस्कर का पता नहीं चला। ऐसे में गांजा कहां से कहां ले जाया जा रहा था। इसका पता नहीं चला। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार और जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए लगातार ट्रेनों की जांच की जा रही है। बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे अप फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंची। आरपीएफ एसआई बाल गंगाधर, एसआई अमरजीत दास, जीआरपी के एसएसआई डीपी यादव, आरक्षी दलबीर कुमार, सुमित सिंह आदि ने ट्रेन की जांच पड़ताल शुरू की। इसी बीच एसी कोच कोच संख्या बी-2 के सीट संख्या 19 के नीचे एक पिट्ठू बैग मिला। बैग खोलकर देखा तो उसमें गांजा भरा हुआ था। अगल बगल के यात्रियों से पूछने पर किसी ने उसे अपना नहीं बताया। इसके बाद बैग को बरामद कर जीआरपी थाने लाया गया। गांजे का तौल किया गया तो बरामद गांजा 5.3 किलो मिला। गांजा जब्त कर जीआरपी आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें