फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से पांच संक्रमितों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना से मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को पांच संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। आज 524 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 324 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
विज्ञापन

शनिवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में 12 बालक, चार बालिका, 162 महिला और 346 पुरूष सहित 524 नए संक्रमित मिले हैं। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में पीडीडीयू नगर के 171 लोग हैं। वहीं बरहनी ब्लाक केे 18, चहनिया के 45, चकिया ग्रामीण क्षेत्र के 41 और नगरीय क्षेत्र के 11, चंदौली ग्रामीण क्षेत्र के 50 और नगरीय क्षेत्र के 44, धानापुर के 47, नौगढ़ का एक, नियामताबाद के 44, सकलडीहा के 26, शहाबगंज के 26 संक्रमित हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में आज कोरोना की जांच के लिए 1377 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ आज 324 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। वहीं इलाज के दौरान पांच संक्रमितों की की मृत्यु हुई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10219 हो गई।इनमें एक्टिव केस की संख्या 3460 है जबकि 6651 व्यक्ति स्वस्थ्य हो चुके हैं। अब तक कुल 108 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें