फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह दिनों में जिले में हुई चोरी की पांच घटनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पिछले दिनों में हत्या, लूट और चोरी की घटनाएं बढ़ने से पुलिस के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है। जिले की पुलिस ने कुछ मामलों का खुलासा किया तो वहीं दूसरी तरफ जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ गई। पंद्रह दिनों के भीतर चोरी की पांच घटनाएं हुई है। किसी एक का भी पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। इसके साथ ही लूट समेत अन्य मामलों में भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली है।
विज्ञापन

जिले में बढ़ रही अपराध की घटनाओं से लोगों में दहशत मेें है। पिछले दिनों अपहरण, हत्या व लूट की घटनाओं में पुलिस ने अब तक सिर्फ चिकित्सक के अपहरण के मामले को सुलझाया है जबकि महड़ौरा प्रधानपति की हत्या में सिर्फ एक ही आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई है। जबकि जिले में तमंचे के बल हुई लूट की दो घटनाओं में पुलिस के हाथ खाली है। इसके साथ ही अमड़ा प्रधान की अपहरण के बाद सुल्तानपुर जिले में हत्या के मामले में पुलिस की जांच भी अपने अंजाम तक नहीं पहुंच पाई है। इन सबके के बीच जिले में चोरों ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया है। पंद्रह दिनों के भीतर जिले में चोरी की पांच घटनाएं घटी है। लगातार बढ़ रही चोरी घटनाओं से लोग सहमे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें