फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सीएम डैशबोर्ड पर पांच विभागों की रैंक खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को सीडीओ एसएन श्रीवास्तव ने सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग की समीक्षा की। इस दौरान कृषि समेत पांच विभागों की रैंक खराब होने पर सीडीओ ने अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही रैंक में सुधार नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। समीक्षा बैठक में सीडीओ ने सभी विभाग के अधिकारियों को रैंक सुधारने और पात्र लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में जिला पंचायत राज विभाग (पंचायती विभाग), उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी, उप निदेशक कृषि, डीसी एनआरएलएम को रैंक खराब होने फटकार लगाई। साथ ही हिदायत दी कि यदि रैंक में सुधार नहीं हुआ तो अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई तक विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें