फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सर्वार्थ सिद्धि समेत तीन विशिष्ट योग में शुरू होगा सावन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/कंदवा। सावन में शिवो भूत्वा शिवम् यजेत अर्थात शिव जैसा बन कर शिव की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। देवाधिदेव महादेव को समर्पित श्रावण माह की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। 29 दिन का यह महीना विशिष्ट योगों के कारण श्रद्धालुओं के लिए अति मंगलकारी होगा। इस बार सावन का प्रत्येक सोमवार अति शुभकारी संयोग में पड़ रहा है। क्षेत्र के बहोरा-चंदेल गांव निवासी ज्योतिष मर्मज्ञ पं. राधेश्याम चौबे ने बताया कि इस वर्ष सावन में पांच सोमवार पड़ रहे हैं। साथ ही मंगला गौरी के चार व्रत होंगे, जो बहुत शुभ फलदायी हैं। इस बार सावन में पांच राजयोग समेत कुछ विशेष मुहूर्त बन रहे हैं। ऐसा संयोग अति शुभ और मंगलकारी होता है। बताया कि सावन की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि, प्रीति और आयुष्मान योग में होगी। इसके अलावा शिववास योग और करण योग भी सावन में बन रहा है। इन पांच राजयोग के साथ पांच विशेष मुहूर्त भी बन रहा है। इस महीने में शुक्रादित्य योग, बुधादित्य योग, गजकेसरी योग, शश योग, कुबेर योग और नवपंचम योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में भगवान शिव का श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन विशेष फलदायी होगा। इस साल सावन के कृष्ण पक्ष में दो और शुक्ल पक्ष में तीन सोमवार पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें