फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ रुपये में संवरेंगे गंगाघाट

Thu, 29 Dec 2016 01:30 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच करोड़ की लागत से वाटर स्पोर्ट्स व घाटों का सुंदरीकरण होगा। बुधवार को केंद्रीय मंत्री डा.महेश शर्मा ने वाटर स्पोर्ट्स व बलुआ घाटों के सुंदरीकरण के लिए शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य से क्षेत्रीय जनता को लाभ मिलेगा और रोजगार की   संभावना बढ़ेगी।
विज्ञापन

बलुआ में वाटर स्पोर्ट्स व घाटों का सुंदरीकरण कराने के लिए केंद्रीय पर्यटन व सांस्कृतिक मंत्री डा.महेश शर्मा ने विगत महीने घोषणा की थी। इस पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर होगा। इस दौरान आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र द्वारा प्रस्तावित कार्यों को पूर्ण करने में हीला हवाली कर रही है। कहा कि भाई भतीजा व परिवारवाद में फंसी सपा की सरकार लूट खसोट में लगी है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार बनेगी तो अब तक के किए गए कार्यों की जांच कराई जाएगी। डा. शर्मा ने कहा कि नोटबंदी देश को बचाने के लिए किया गया है। पर्यटन मंत्री ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि घोटाला सामने आने पर बहन जी बौखला गई है।
इस दौरान मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि बाबतपुर से महुजी नाला तक रोड चौड़ीकरण के लिए 900 करोड़ धन आवंटित कर कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि चंदौली में रेलवे ओवरब्रिज के लिए धन आवंटित किया        गया    है।
विज्ञापन

इसी प्रकार बलुआ में वाल्मीकि कुंड, नियामताबाद में पोखरे का सुंदरीकरण, मारकंडे में मंदिर के सामने घाट सहित कई कार्यों का शिलान्यास कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सकलडीहा विधायक सुशील सिंह, सूर्यमुनि तिवारी, साधना सिंह, रमेश जायसवाल, प्रदीप मिश्रा, सर्वेश कुशवाहा, उदयप्रताप सिंह पप्पू, डा.विंध्याचल तिवारी, रामजी सिंह, आनंद सिंह, गोपाल गुप्ता, राजेंद्र पांडेय, राधेश्याम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें